टमस और बेलन नदी का बढ़ा जल स्तर, बाणसागर डैम के खुले 6 गेट

रीवा :जिले में जलभराव का खतरा अभी टला नही है, बाढ़ से लोग उभर नही पाए थे कि फिर से जलभराव की स्थित बनी हुई है. बेलन और टमस नदी उफान में है जिससे बाढ़ का खतरा बना हुआ है. हालाकि बारिश थमने के बाद कुछ राहत मिली है. शहर में बीहर-बिछिया नदी का जल स्तर तेजी से घटा है और शहर के मोहल्लों में भी जल भराव की स्थित नही हुई.
बाणसागर डैम लबालब हो गया है और 6 गेट खोल दिये गये है. जिले के सिंचाई का प्रमुख स्रोत बाणसागर बांध का जल स्तर अधिकतम 341.64 मीटर है. बांध का जल स्तर 341.58 मीटर हो जाने के बाद 30 अगस्त को दोपहर 2 बजे से बांध के 6 गेट दो-दो मीटर खोले गए हैं. इनसे 2454 क्यूमेक्स पानी नदी में छोड़ा जा रहा है. सोन नदी के किनारे के सीधी और सिंगरौली जिले के गांवों को नदी का जल स्तर बढऩे की चेतावनी जारी की गई है. इसके पहले भी तीन गेट डैम के खोले गये थे. बाणसागर डैम में तेजी से पानी की आवक हो रही है. जिससे जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है.

जिले में पिछले 48 घंटे में रूक-रूक कर तेज वर्षा हो रही है. टमस और बीहर नदी के जलग्रहण क्षेत्र में वर्षा होने से त्योंथर क्षेत्र में टमस नदी का जल स्तर पुन: बढऩे लगा है. बेलन नदी पर बना डीह पुल क बार फिर से डूब गया है. यूपी के बांध से पानी छोड़ा जा रहा है जिसके कारण बेलन नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ा है. डीह पुल डूबने से दर्जन भर से अधिक गांवों की आवाजाही प्रभावित हुई है. टमस नदी का भी जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है हालाकि अभी टमस नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है. लेकिन नदी से सटे गांवों के लोग बाढ़ को लेकर चिंतित और डरे हुए है. प्रशासनिक अमला त्योंथर क्षेत्र में ड़टा हुआ है. रविवार को दोपहर से बारिश बंद होने पर कुछ हद तक राहत मिली है. जिले में बारिश दोपहर से बंद है जिसके कारण जलभराव की स्थित से निजात मिल पाई है. लेकिन त्योंथर क्षेत्र में अभी भी खतरा बना हुआ है.
बीहर-बकिया के खुले है गेट
बीहर एवं बकिया बराज के गेट खुले है जिसका पानी टमस नदी में जा रहा है. बीहर बराज के 4 गेट और बकिया बराज के 12 गेट खुले हुए है. इसी तरह यूपी के अदवा बांध के तीन, मेजा के 6 और सिरसी बांध के 2 गेट खुले हुए है. तेजी से पानी बेलन नदी को जा रहा है जिसके कारण खतरे के निशान से ऊपर बेलन नदी बह रही है. लिहाजा डीह का पुल डूब गया है. मौसम विभाग की माने तो अभी झमाझम बारिश जारी रहेगी. तेज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. 24 घंटे के अंदर फिर से भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है

Next Post

भीषण बाढ़ की तबाही से हजारों-हजार परिवार की जिंदगी भर की कमाई नष्ट हो गई-गणेश सिंह

Mon Aug 31 , 2026
सतना: सांसद गणेश सिंह शनिवार से लगातार बाढ़ पीडि़त परिवारों के बीच में जाकर इस तबाही को देखा है और उनके प्रति सहानुभूति दिखाई है। कई लोग जो छतों में, पेड़ों में फंसे हुए थे, उनको सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने का काम किया गया है। रविवार की सुबह-सुबह जिन गांवों […]

You May Like