भीषण बाढ़ की तबाही से हजारों-हजार परिवार की जिंदगी भर की कमाई नष्ट हो गई-गणेश सिंह

सतना: सांसद गणेश सिंह शनिवार से लगातार बाढ़ पीडि़त परिवारों के बीच में जाकर इस तबाही को देखा है और उनके प्रति सहानुभूति दिखाई है। कई लोग जो छतों में, पेड़ों में फंसे हुए थे, उनको सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने का काम किया गया है। रविवार की सुबह-सुबह जिन गांवों में बाढ़ का पानी कल से लेकर के आज तक तबाही पैदा किया था, उन गांवों में जाकर वहां के परिवार जो प्रभावित हुए हैं, उनकी संपत्ति का नुकसान हुआ है.

कई घरों में खाने के लिए कुछ नहीं बचा, कई घरों में बिस्तर बुरी तरह से डूब गए, पहनने के कपड़े के अलावा कुछ बचा नहीं। ऐसे परिवारों के प्रति तत्काल सहानुभूति व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रशासन से कहा है कि इनको भोजन, पानी, दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं और आज चित्रकूट में एसीएस के उपस्थिति में वहां का निरीक्षण करते हुए उनसे आग्रह किया है कि कल से हर एक तहसील में टीम गठित की जाएं और वो टीम हर व्यक्ति के नुकसान का आकलन करे—चाहे वो घर के सामान की हो, चाहे वो दुकान की हो, चाहे वो फसल के नुकसान की हो, चाहे वो पशु हानि की हो… किसी भी तरह के नुकसान का आकलन करके और उसके रिकॉर्ड तैयार किए जाएं।

Next Post

सरई के तरुणेंद्र ने यूजीसी-एनईटी में हासिल की शानदार सफलता

Mon Aug 31 , 2026
सरई : शिक्षा के क्षेत्र में सरई के लिए गौरव का विषय सामने आया है। ग्राम सरई निवासी तरुणेंद्र जायसवाल पिता रमापति जायसवाल ने यूजीसी-एनईटी जून 2026 परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय से परीक्षा देते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर तथा पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता […]

You May Like