मुख्य अभियंता के प्रयास से बिजली कंपनी केे राजस्व में हुई बढ़ोत्तरी

सागर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सागर के मुख्य अभियंता एस.आर. येमदे के प्रयासो से केवल एक माह में बिजली कंपनी को पूरे सागर क्षेत्र में अगस्त 2025 की अपेक्षा अगस्त 2026 में 30.02 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 47.39 करोड का अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।

उल्लेखनीय है मुख्य अभियंता श्री येमदे द्वारा 01 अगस्त को सागर में कार्यभार ग्रहण किया गया था उसके बाद उनके द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर कार्यालयो का निरीक्षण किया गया, समीक्षा बैठक आयोजित कर सभी को राजस्व वसूली हेतु निर्देशित किया गया इसी प्रकार उनके द्वारा लाइन कर्मचारियों से लेकर कनिष्ठ, सहायक, कार्यपालन एवं अधीक्षण अभियंता स्तर तक के अधिकारियों से एक साथ विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मीटिंग लेते हुए सभी का मनोबल बढ़ाते हुए अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृठ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जिसका परिणाम माह अगस्त 2026 में राजस्व वसूली के आकड़ो से स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है।

विगत वर्ष अगस्त 2025 में सागर क्षेत्र का कुल राजस्व संग्रहण 157.82 करोड़ था अगस्त 2026 में 205.21 करोड़ हुआ है जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 47.39 करोड़ ज्यादा है जो कुल 30.02 प्रतिशत अधिक रहा है ।

Next Post

बैतूल में बारिश के बीच स्कूल बना तालाब, डेढ़ फीट तक भरता है पानी; आंगनवाड़ी में पढ़ रहे बच्चे

Tue Sep 1 , 2026
बेतुल। जिले के भीमपुर तहसील के ग्राम कारीदा में सरकारी स्कूल की बदहाल स्थिति का मामला जनसुनवाई तक पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में स्कूल परिसर और कक्षाओं में करीब डेढ़ फीट तक पानी भर जाता है, जिसके चलते पिछले करीब तीन महीने से बच्चों […]

You May Like