बैतूल में बारिश के बीच स्कूल बना तालाब, डेढ़ फीट तक भरता है पानी; आंगनवाड़ी में पढ़ रहे बच्चे

बेतुल। जिले के भीमपुर तहसील के ग्राम कारीदा में सरकारी स्कूल की बदहाल स्थिति का मामला जनसुनवाई तक पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में स्कूल परिसर और कक्षाओं में करीब डेढ़ फीट तक पानी भर जाता है, जिसके चलते पिछले करीब तीन महीने से बच्चों की नियमित पढ़ाई प्रभावित है। फिलहाल आंगनवाड़ी केंद्र में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

लगातार जलभराव से स्कूल भवन में सीलन के साथ शौचालय, बाउंड्रीवाल और खेल मैदान भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ऊंचे और सुरक्षित स्थान पर नया स्कूल भवन बनाने और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। इसके साथ ही कारीदा में साप्ताहिक हाट-बाजार शुरू कराने की मांग भी कलेक्टर के सामने रखी गई है।

Next Post

स्कूल शिक्षा विभाग के आंकड़ों पर जयवर्धन ने सीएमओ और मुख्य सचिव को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग

Tue Sep 1 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में 30 और 31 मार्च 2026 को आयोजित दो दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन के दौरान वितरित ‘विकास और सेवा के 2 वर्ष’ नामक पुस्तिका में स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित प्रकाशित दावों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह […]

You May Like