शिवपुरी की अमोला घाटी में फिर दिखा तेंदुआ

शिवपुरी: अमोला घाटी में सुबह नेशनल हाईवे-27 पर गश्त के दौरान सुरवाया पुलिस को एक तेंदुआ दिखाई दिया। इससे पहले 8 फरवरी को इसी घाटी में एक मादा तेंदुए की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

पुलिसकर्मी रविंद्र बुंदेला ने तेंदुए का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया। पुलिस वाहन के रुकते ही तेंदुआ झाड़ियों में चला गया। कुछ समय बाद जंगल में गायब हो गया। अमोला घाटी में तेंदुओं को सिंध नदी के पानी सहित शिकार भी आसानी से मिल जाता है। इन्हीं कारणों से तेंदुए इस क्षेत्र में अक्सर देखे जाते हैं।

Next Post

ढाबा संचालक की क्रेटा कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

Thu Mar 6 , 2025
इंदौर:फोरलेन स्थित बाबा महाकाल ढाबा (ग्राम अवलाय) पर की गई पुलिस कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है. पुलिस ने ढाबे के बाहर खड़ी क्रेटा कार एमपी 09 जेडजेड 8880 से 23 अलग-अलग कंपनियों की 71.82 बल्क लीटर शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 46,500 बताई […]

You May Like