नयी दिल्ली (वार्ता) आयूष बिष्ट के गोल से नोएडा सिटी एफसी ने नार्थर्न यूनाइटेड एफसी को हरा कर डीएसए सीनियर डिवीजन लीग में महत्वपूर्ण जीत के साथ पूरे अंक अर्जित किए।
अम्बेडकर स्टेडियम मैदान पर खेले गए उतार चढ़ाव वाले मुकाबले में नोएडा सिटी ने नार्थर्न यूनाइटेड को 1-0 से हराया। विजेता टीम के गोल कीपर दिनेश चौधरी को उनके रक्षात्मक प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।
उधर नेहरू स्टेडियम में खेली जा रही विमेंस प्रीमियर लीग में जुबा संघा ने नकेता क़े गोल से हॉप्स एफसी को हरा कर तीन अंक झटक लिए। दूसरे मुकाबले में दिल्ली यूनाइटेड ने तेजश्विनी के गोल से सुदेवा एफसी को परास्त कर दिखाया l ए डिवीजन क एक टक्कर क़े मुकाबले में यंग बॉयज ने हॉप्स फुटबाल क्लब को 2-2 की बराबरी पर रोक कर अंक बाँटे। होकिप और धृतेन ने यंग बॉयज के गोल जमाए तो रिब्या ने हॉप्स के दोनों गोल किए।
सीनियर डिवीजन की दो बड़ी टीमों के बीच खेला गया मैच अपेक्षा पर खरा नहीं उतर पाया। इसमें दो राय नहीं कि नॉएडा सिटी के गोली दिनेश ने कई सुन्दर बचाव किए लेकिन कुल प्रदर्शन पर नजर डालें तो दोनों टीमों ने नीरस खेल दिखाया और बड़ा खराब प्रदर्शन किया।
