सीहोर। प्रधानमंत्री पोषण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सर्जना यादव ने शासकीय माध्यमिक शाला महुआखेड़ी तकीपुर का निरीक्षण किया. सीईओ ने मां की बगिया का अवलोकन किया तथा शाला में कार्यरत समूह सदस्यों और रसोइयों से भोजन की गुणवत्ता, सामग्री उपलब्धता एवं संचालन प्रक्रिया की जानकारी ली. उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता की सराहना की. इशाला में शिक्षक एवं जनभागीदारी समिति के सहयोग से निर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण भी किया गया. सीईओ श्रीमती यादव ने निर्माण कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा जनभागीदारी के सहयोग से विद्यालयों के विकास कार्य तेजी से पूर्ण हो रहे हैं.
