बैतूल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को बैतूल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत जिला प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया।
इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली और अनुशासित दिनचर्या का संदेश दिया।प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक विषयों के साथ कार्यकर्ताओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से भी अवगत कराया गया।
