जीएसएफए ने किया गुजरात सुपर लीग सीजन-2 की ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

अहमदाबाद, (वार्ता) गुजरात राज्य फुटबॉल एसोसिएशन (जीएसएफए) ने शुक्रवार को गुजरात सुपर लीग के सीजन-2 की टॉफी और जर्सी का अनावरण किया।

जीएसएफए के अध्यक्ष परिमल नाथवाणी ने आज यहां आयोजित समारोह में कहा कि हम एक मई से 13 मई तक एका फुटबॉल ग्राउंड, ट्रांसस्टेडिया, कांकरिया, अहमदाबाद में गुजरात सुपर लीग (जीएसएल) के दूसरे सीजन के आयोजन की घोषणा करते हुए आनंदित हो रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर जीएसएल सीजन- 2 में भाग लेने वाली छह फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकों को सम्मानित किया और इस दौरान आधिकारिक जीएसएल ट्रॉफी और टीम जर्सी का भी अनावरण किया।

श्री नथवाणी ने कहा गुजरात सुपर लीग सीजन- 2 का पहला मैच एक मई को शाम सात बजे ट्रांसस्टेडिया में शुरू होगा और जीएसएफए ने 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ निःशुल्क प्रवेश देने का निर्णय लिया है।

जीएसएल टाइटल के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली छह फ्रेंचाइजी टीमें इस प्रकार हैं:- अहमदाबाद एवेंजर्स (साहिल पटेल और शालिन पटेल), गांधीनगर जायंट्स (प्रशांत संघवी और अनन्या संघवी), कर्णावती नाइट्स (अद्वैता पटेल और यश शाह) सौराष्ट्र स्पार्टन्स (कुशल पटेल), सूरत स्ट्राइकर्स (अलकेश पटेल) और वडोदरा वॉरियर्स (कमलेश गोहिल)।

Next Post

टॉम क्रूज़ की फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल -द फाइनल रेकनिंग’ भारत में 17 मई को होगी रिलीज

Sat Apr 26 , 2025
मुंबई, (वार्ता) हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज़ की फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल -द फाइनल रेकनिंग’ भारत में 17 मई को रिलीज होगी। पैरामाउंट पिक्चर्स इंडिया ने घोषणा की है कि बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ अब 23 मई के बजाये 17 मई को रिलीज़ की जाएगी।दुनियाभर में फैंस के जबरदस्त […]

You May Like