छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र के घाट परासिया में दोपहर करीब डेढ़ बजे दो कारों की आमने सामने की भिंडत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक मासूम सहित माता पिता की मौत हो गई। वही पांच लोगों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसमें एक ही परिवार के तीन मासूम अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे है। मृतक और घायल एक परिवार गुरैया का रहने वाला है। जो आल्टो से कपुर्दा से लौट रहा था। वही दूसरा परिवार नागपुर का था जो कपुर्दा जा रहा था। जिसमें एक घायल की गंभीर हालत बनी हुई है।
जानकारी मुताबिक दिव्यांश उइके पिता दिनेश उइके निवासी गुरैया उम्र 11 साल ने बताया कि वह अपने माता-पिता, भाई-बहन और बुआ के साथ सुबह आल्टो से कुर्पदा गया हुआ था। वहां से पूजन पाठ कर दोपहर को वापस घर लौट रहा था। इस दौरान छिंदवाड़ा की तरफ से आ रही डस्टन गाड़ी जो कि महाराष्ट्र के नागपुर की है, घाट परासिया के समीप दोनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दिनेश पिता विशनलाल उइके उम्र करीब 45 साल, कंचन पति दिनेश उइके 36 साल और सागर पिता दिनेश उइके उम्र करीब 1 साल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची 108 से पांच घायलों को और तीनों शव को जिला अस्पताल लाया गया है। जहां तीनों शव को मरच्युरी में सुरक्षित रख दिया है।
ये है घायल
इस हादसे में घायल गुरैया निवासी दिव्यांश उइके उम्र 11 साल, सीमा उइके 26 साल, देवांशी उइके उम्र 9 साल, वेदांत उइके उम्र 10 साल, प्रियांश उइके 4 साल और नागपुर के राजेश साहू उम्र 45 साल, धीरज ढोक उम्र 40 साल और महेश भामकर मामूली घायल है।
