ग्वालियर: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बरेठा टोल प्लाजा पर भिण्ड जिले से आ रहे एक वाहन से 47 डलियों में रखा लगभग 1640 किलोग्राम मावा जब्त किया है। मावा की कीमत लगभग 4 लाख 10 हजार रूपए आंकी गई है।खाद्य सुरक्षा टीम ने बरेठा टोल प्लाजा पर भिण्ड की ओर से आ रहे महिन्द्रा बोलेरो वाहन को रोककर जाँच की। वाहन में कुल 47 डलिया मावा पाया गया जिसका कुल वजन 1,640 किग्रा और आकलित मूल्य 4 लाख 10 हजार रुपए बताया गया।
वाहन चालक तिलक सिंह निवासी प्रतापुरा, गोरमी जिला भिण्ड ने बताया कि यह मावा ग्राम बलारपुरा जिला भिण्ड से भोपाल भेजा जा रहा है। मौके पर प्रस्तुत दस्तावेजों पर रामजीलाल पुत्र छोटेसिंह ग्राम बलारपुरा, भिण्ड का नाम दर्ज मिला है। मावा के पांच नमूने लेकर 47 डलिया जप्त की गई। जप्त माल और वाहन को कार्रवाई के लिए बरेठा पुलिस चौकी पर लाया गया। नमूनों को विस्तृत जाँच के लिये राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है।
