ग्वालियर एसपी ऑफिस में युवक ने किया सुसाइड

ग्वालियर: करोड़ों रुपये के लेनदेन और आर्थिक प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक के द्वारा ग्वालियर पुलिस पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आत्मघाती कदम उठाने का गंभीर मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम राजेश राजपूत हैं। राजेश ने सल्फास की गोलियां खा ली पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल में गंभीर हालत के बीच भर्ती कराया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। मृत युवक के पास से हस्तलिखित सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

 

​सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप:

पीड़ित राजेश राजपूत द्वारा लिखे गए पत्र के अनुसार, उन पर भारी आर्थिक दबाव है और लेनदारों द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। पत्र में उल्लेख है कि उन्हें बीरेंद्र सिंह पिपरोली से ₹1,50,00,000 (एक करोड़ पचास लाख रुपये) तथा जाहर सिंह किरार से ₹1,00,00,000 (एक करोड़ रुपये) लेने हैं, लेकिन दोनों पक्ष पैसे वापस नहीं कर रहे हैं।

 

​मकान की बिक्री के पैसे दिलाने की मांग

पीड़ित ने आदरणीय मनोहर लाल जी से निवेदन किया है कि उनके मकान के बकाया ₹55 लाख उनके बच्चों को दिलाने की कृपा करें, ताकि उनके परिवार का जीवन व्यतीत हो सके। राजेश राजपूत ने कलेक्टर महोदय, माननीय एसपी महोदय एवं मुख्यमंत्री से उनके और उनके परिवार के लिए इंसाफ की गुहार लगाते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

​प्रशासन से न्याय की अपील, लिखा ​भावुक संदेश

पत्र के अंत में पीड़ित ने अपने बड़े भाई से माफी मांगते हुए बच्चों का ध्यान रखने का संदेश लिखा है।

​फिलहाल पीड़ित का इलाज जारी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सुसाइड नोट में नामजद व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Next Post

देर रात घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान खाक

Mon Aug 17 , 2026
सीधी ।जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के कड़ियार ग्राम पंचायत के टीकर रजहा गांव में रविवार देर रात एक आदिवासी परिवार के घर में आग लग गई। इस हादसे में गृहस्थी का लगभग पूरा सामान, जरूरी दस्तावेज और नकदी जलकर खाक हो गई। हालांकि, घटना के समय कमरे में कोई […]

You May Like