बसंत पंचमी और महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोले बाबा को बाहर से जल होगा अर्पित

दमोह:बांदकपुर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाए जाने को लेकर मंदिर ट्रस्ट और पुलिस प्रशासन के बीच एक बैठक का आयोजन बांदकपुर मंदिर रेस्ट हाउस में की गई. जिसमें एसडीएम आर एल बागरी, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश मेहता, पंडित रामकृपाल पाठक, पंडित केदारनाथ दुबे, पंडित कुंजीलाल डिम्हा, हिंडोरिया सीबीएमओ अमित, जनपद पंचायत से अमित अहिरवार, पीडब्ल्यूडी विभाग एनके विश्वकर्मा, मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अखिलेश जी, पंकज हर्ष, अनुराग श्रीवास्तव, नरेंद्र पाठक,लक्ष्मण मिश्रा,पटवारी आशीष साहू, चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा,के अलावा और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी गणमौजूद रहे. बैठक में विशेष रूप से निर्णय लिया गया कि बसंत पंचमी, महाशिवरात्री के दिन प्रातः कालीन आरती से लेकर रात तक यानी कि केवल एक-एन दिन ही बाहर से जल अर्पित होगा. इसके अलावा और भी व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्णय लिए गए।

Next Post

भारतीय रेल आधुनिक होने के साथ साथ आत्मनिर्भर भी हो रहा - मोदी

Sat Jan 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारतीय रेल आधुनिक होने के साथ साथ आत्मनिर्भर भी हो रहे है रेल इंजन, रेल के डिब्बे, भारत के मेट्रो कोच देश की तकनीक की पहचान बन रही है। श्री मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में […]

You May Like