स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत इंदौर हेरिटेज वॉक का आयोजन

इंदौर। आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशन में *स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा आज 27 सितम्बर 2026 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर इंदौर हेरिटेज वॉक का आयोजन* किया गया। *हेरिटेज वॉक का शुभारंभ ऐतिहासिक कृष्णपुरा छत्री से हुआ, जो राजवाड़ा होते हुए गोपाल मंदिर* पहुंची।

आयोजित हेरिटेज वॉक में शहर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, नर्सिंग कॉलेज, इंदौर स्कूल ऑफ सोशल वर्क सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थानों के प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों समेत 200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

हेरिटेज वॉक के दौरान इतिहासकार श्री जफर अंसारी द्वारा प्रतिभागियों को इंदौर के गौरवशाली इतिहास, ऐतिहासिक स्थलों, सांस्कृतिक विरासत तथा शहर की विशिष्ट पहचान से अवगत कराया गया। उन्होंने *इंदौर के ऐतिहासिक विकास और शहर की समृद्ध विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को रोचक एवं तथ्यात्मक* रूप से साझा किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को स्वच्छ पर्यटन, जिम्मेदार नागरिक व्यवहार, जनभागीदारी तथा स्वच्छता ही सेवा के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई

Next Post

GST कट से छोटी कारों की वापसी, फिर भी SUV का दबदबा बरकरार ; जानिए वजह

Sun Sep 27 , 2026
नई दिल्ली। GST में बदलाव के बाद भारतीय कार बाजार में छोटी कारों की बिक्री को बढ़ावा मिला है। एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में हिस्सेदारी बढ़ी है, लेकिन इसी अवधि में SUV की बाजार हिस्सेदारी भी मजबूत हुई है। यानी ग्राहकों के बीच किफायती कारों की मांग लौट रही है, साथ […]

You May Like