फुलकेश में भागवत कथा का दिव्य माहौल, तीसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

चितरंगी। चितरंगी ब्लॉक के ग्राम फुलकेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरु शीतलाधर द्विवेदी के निज निवास में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के तृतीय दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भगवान की महिमा का श्रवण कर भावविभोर हो उठे।

कथा व्यास परम पूज्य अरुण कृष्ण शास्त्री जी एवं आचार्य लड्डू कृष्ण शास्त्री जी ने आज बुधवार की तीसरे दिन ब्रह्मांड की उत्पत्ति, सती चरित्र, भगवान शिव विवाह तथा भरत चरित्र का अत्यंत मार्मिक और ज्ञानवर्धक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि सृष्टि की रचना कैसे हुई और मनुष्य की उत्पत्ति का आधार क्या है। कथा में बताया गया कि समस्त मानव जाति मनु महाराज के वंशज हैं, जिससे मानव जीवन की उत्पत्ति और उसके उद्देश्य का बोध होता है। कथा के दौरान सती चरित्र के प्रसंग में माता सती की तपस्या, त्याग और उनके आत्मसम्मान की व्याख्या की गई, वहीं भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भरत चरित्र के माध्यम से भक्ति, वैराग्य और जीवन के आदर्शों का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जजमान गुरु सुखेंद्र धर द्विवेदी अपनी धर्मपत्नी माया द्विवेदी के साथ विधि-विधान से कथा का श्रवण करते नजर आए। पूरे आयोजन में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा, जिससे पूरा फुलकेश गांव भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोकामना धर, गढ़वा थाना प्रभारी निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी, प्रआर अजीत उपाध्याय, गुरू श्रीनाथ धर, देवेन्द्र धर, बैकुंठ धर, रमाशंकर पाठक बबलू, आदित्य धर, समेत भारी संख्या में श्रोतागण कथा का श्रवण किये।

Next Post

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का दिया न्यौता

Wed Apr 22 , 2026
लखनऊ, 22 अप्रैल (वार्ता) लखनऊ सुपर जायंट्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 20026 के 32वें मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के बाद […]

You May Like