लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का दिया न्यौता

लखनऊ, 22 अप्रैल (वार्ता) लखनऊ सुपर जायंट्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 20026 के 32वें मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।

आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के बाद उन्होंने कहा कि आपको पता है कि हम इस कंडीशन में खेल रहे हैं और अभी भी जीत की तलाश कर रहे हैं। पिछले कुछ मैच हमारे लिए चुनौतीपूर्ण रहे हैं लेकिन एक प्लेयर के तौर पर हम इससे निपटने के तरीके तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव है। आज मयंक यादव और दिग्वेश राठी की टीम में वापसी हुई है।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि मैंने अपने खिलाड़ियों से कहा था कि मैं यह टॉस हारने जा रहा हूं। मैं खुश हूं कि टॉस हार गया। मेरे हिसाब से हमने बल्लेबाजी अच्छी की है लेकिन मध्यक्रम में थोड़ा मिस कैलकुलेशन हुआ है। उन्होंने कहा आज टीम में बदलाव नहीं है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

राजस्थान रॉयल्स (एकादश): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा और नंद्रे बर्गर।

लखनऊ सुपर जाइंट्स (एकादश): मिशेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडन मारक्रम , मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी और मयंक यादव।

Next Post

कृषि भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजे का फैसला तत्काल लागू होगा रुके प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार: सीएम डॉ यादव 

Wed Apr 22 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए कृषि भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने की घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा, जिससे प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में […]

You May Like