पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

नयी दिल्ली, 24 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच पेट्रोल और डीजल के दाम मंगलवार को अपरिवर्तित रहे।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में आज पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये और डीजल की 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। सामान्य पेट्रोल-डीजल के दाम में 30 अक्टूबर 2024 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन ऑयल के प्रीमियम पेट्रोल एक्सपी95 का मूल्य 20 मार्च को दो रुपये बढ़ाया गया था। दिल्ली में इसकी कीमत अब 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। इंडियन ऑयल के प्रीमियम डीजल एक्सजी का मूल्य 91.49 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये, चेन्नई में 100.84 रुपये और कोलकाता में 105.45 रुपये प्रति लीटर है। डीजल मुंबई में 90.03 रुपये, चेन्नई में 92.39 रुपये और कोलकाता में 92.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। nअंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत फिलहाल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार है। इसके अलावा रुपया भी इन दिनों डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक निचले स्तर पर है। इससे तेल विपणन कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव है। हालांकि फिलहाल वे ग्राहकों पर ज्यादा भार नहीं देना चाह रही हैं।

Next Post

सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट, बाजार खुलते ही चांदी ₹9000 और सोना ₹2400 हुआ सस्ता, निवेशकों में मची खलबली, चार महीने के निचले स्तर पर पहुंचा भाव

Tue Mar 24 , 2026
नई दिल्ली | पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच मंगलवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत 9,050 रुपये टूटकर 2.16 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। वहीं, […]

You May Like

मनोरंजन