डंपर की टक्कर से साइकिल सवार फॉरेस्ट चौकीदार की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से वन विभाग के बुजुर्ग चौकीदार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वे ड्यूटी पूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल चौकीदार को ग्रामीणों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पांच दिन तक चले इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान 73 वर्षीय शरीफ पिता बाबूलाल शाह निवासी ग्राम पिवडाय के रूप में हुई है। घटना करीब पांच दिन पहले शाम के समय की है, जब शरीफ रोज की तरह ड्यूटी खत्म कर गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत लगातार नाजुक बनी रही और अंततः उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

एमबीए छात्रा की हत्या: इश्क, सनक और तंत्र-मंत्र, क्लासमेट हत्या के बाद आत्मा को वश में करने पहुंचा था मुंबई

Mon Feb 16 , 2026
इंदौर: द्वारकापुरी क्षेत्र में हुई एमबीए छात्रा की निर्मम हत्या के पीछे प्रेम, शक और अंधविश्वास की खौफनाक कहानी सामने आई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पीयूष धामनोदिया ने कबूल किया कि वह छात्रा पर शक करता था और उसी सनक में उसने पहले शादी का नाटक रचाया, फिर बेरहमी […]

You May Like