भोपाल: जिला खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा को लेकर कार्रवाई की. यह कार्रवाई मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थ के निर्माण और बेचने वालों के खिलाफ की. इस दौरान अचारपुर में संचालित गुलाब-जामुन व कुकीज बनाने वाली फैक्ट्री बीके फूड प्रोडक्ट्स को सील कर दिया. इतना ही नहीं फैक्ट्री संचालक ने एफएसएसएआई के लाइसेंस लेते समय पता लांबाखेड़ा का डलवाया था, लेकिन फैक्ट्री का संचालन अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में किया जा रहा है. इस फैक्ट्री को सील करने की कार्रवाई की गई.
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जांच दल शाम को जांच के लिए प्लॉट नंबर 96 अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया पहुंची था. जांच के दौरान जब फैक्ट्री प्रभारी इंद्र कुकेरेजा से एफएसएसएआई लाइसेंस मांगा गया, जब लाइसेंस देखा तो उसमें पता ही दूसरा था. नियमों की धज्जियां उड़ाकर बीते एक महीने से इस पूरी यूनिट को अवैध रूप से अचारपुरा में शिफ्ट कर चलाया जा रहा था.
