गौरीघाट गया संचालक, मोबाईल दुकान में भड़की आग

जबलपुर। घमापुर गोपाल कृष्ण मंदिर के बाजू से स्थित राहुल मोबाइल दुकान में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़क उठी। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर अमले को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के दो वाहनों के जरिए आग पर काबू पाया गया। दुकान संचालक अजय गुप्ता ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को गौरीघाट दर्शन करने गए थे कि तभी उनकी दुकान में शॉट सर्किट की वजह से आग लग गई जिससे दुकान में रखी 2 टीवी, 2 फ्रिज और कीमती मोबाइल जलकर खाक हो गए हैं।

Next Post

एसी ट्राइबल को जारी होगा शोकाज नोटिस 

Sat Feb 7 , 2026
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में डीएलसीसी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित बैंको के प्रतिनिधियों से बैंकवार प्राप्त प्रकरणों के निराकरण एवं निर्धारित किए गए लक्ष्य के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात कलेक्टर ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं […]

You May Like