
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में डीएलसीसी की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में उपस्थित बैंको के प्रतिनिधियों से बैंकवार प्राप्त प्रकरणों के निराकरण एवं निर्धारित किए गए लक्ष्य के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात कलेक्टर ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रकरण कई बैंकों में लक्ष्य के अनुरूप निराकरण नही किए गए हैं, जो अत्यन्त ही खेदजनक हैं। कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्देशित किया कि सभी बैंकर्स जो प्रकरण स्वीकृत हो गये, उनका वितरण एक सप्ताह के अंदर करें तथा ऐसे प्रकरण जो अभी तक लंबित हैं उनका निराकरण 15 दिवस के अंदर किया जाकर हितग्राही को लाभ वितरित कर अवगत करायें। साथ ही आगे विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि बैंको में भेजे गये प्रकरणों की लगातार मॉनिटरिंग करें। वही समीक्षा के दौरान सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ के प्रकरण जो बंैको में भेजे गये हैं, उनके वितरण के साथ-साथ निर्धारित किए गए लक्ष्य की जानकारी लेने के पश्चात निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य नही किया जा रहा है, जिस पर कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश देते हुये कहा कि यदि निर्धारित समय तक लक्ष्य के अनुरूप कार्य नही किए गये तो, डी कायम करने की कार्रवाही की जायेगी।
निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रकरणों का करें निराकरण
कलेक्टर ने एलडीएम को इस आशय के निर्देशित किया कि बैंको से तत्परता के साथ निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रकरणो का निराकरण कराकर वितरण कराया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही टीएल बैठक में वितरण किए गये प्रकरणो का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने सीएम हेल्प लाईन की शिकायते जो बैंको में लंबित हंै, उनके निराकरण के प्रगति की समीक्षा करते हुयें निर्देशित किया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर संतुष्टि पूर्वक निराकरण कर आगामी टीएल बैठक में अवगत करायें। बैठक में जिला अधिकारी मौजूद रहे।
