फ्रांस और स्लाेवाकिया की यात्रा पर जायेंगे मोदी, वैश्विक नेताओं के साथ पश्चिम एशिया सहित अनेक वैश्विक मुद्दों पर होगी बात

नयी दिल्ली 11 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार से शुरू हो रही फ्रांस और स्लोवाकिया की छह दिन की यात्रा के दौरान दुनिया के बड़े देशों के नेताओं के साथ पश्चिम एशिया सहित वैश्विक महत्व के सभी मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

श्री मोदी जी-7 देशों के शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। भारत इस समूह की बैठक में साझीदार देश के रूप में 13 वीं बार शिरकत करेगा।

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और अतिरिक्त सचिव (पश्चिमी यूरोप) पीयूष श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले गुरुवार को यहां विशेष ब्रीफिंग में कहा कि श्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

श्री जॉर्ज ने कहा कि श्री मोदी फ्रांस में तीन शहरों नीस , एवियन और पेरिस जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जी 7 देशों के नेताओं , साझीदार देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करने की संभावना है। सम्मेलन में दक्षिण कोरिया, केन्या, ब्राजील और मिस्र जैसे देशों को भी साझीदार देशों के रूप में आमंत्रित किया गया है। इन मुलाकातों के दौरान वैश्विक महत्व के विषयों पर चर्चा के साथ-साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की जायेगी।

उन्होंने कहा कि स्लोवाकिया के साथ रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर व्यापक चर्चा होगी और दोनों देश अपनी साझेदारी को नये स्तर पर ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की संभावना है।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि श्री मैक्रों और श्री मोदी के बीच रणनीतिक क्षेत्र में व्यापक चर्चा होगी। उनकी यात्रा का मुख्य फोकस प्रौद्योगिकी और नवाचार पर होगा। उन्होंने कहा कि दोनों नेता भारत नवाचार का भी संयुक्त रूप से हस्ताक्षर करेंगे। इसमें 120 से अधिक स्टार्टअप अपने नवाचारों को दुनिया के सामने रखेंगे। इस दौरान विश्वविद्यालयों और नवाचार संस्थानों के बीच समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की भी संभावना है।

श्री मैक्रों के साथ मुलाकात के दौरान संयुक्त राष्ट्र में सुधारों का विषय भी एजेन्डे में प्रमुख हिस्से के रूप में रहेगा। फ्रांस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के दावे का शुरू से ही समर्थन करता रहा है।

यात्रा के पहले चरण में श्री मोदी 13 से 14 जून तक फ्रांस के शहर नीस में रहेंगे। वह 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया जायेंगे और वहां से एक बार फिर पेरिस लौटेंगे।

Next Post

पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार,30 हजार का गांजा बरामद

Thu Jun 11 , 2026
भोपाल। टीला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. बरामद गांजे की कीमत करीब 30 हजार रुपए है. पुलिस के मुताबिक 8 जून को सूचना मिली कि एक व्यक्ति हरिजन बस्ती पानी की टंकी के पास गांजे की तस्करी करने की फिराक में है. […]

You May Like