ग्वालियर: ग्वालियर नगर निगम द्वारा संचालित गांधी प्राणी उद्यान को निगम प्रशासन ने विस्तार दिए जाने की तैयारी शुरू कर दी है. साथ ही, यहां चिम्पांजी जैसे नए वन्य जीव भी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं. ग्वालियर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने निगम के अन्य अधिकारियों के साथ गांधी प्राणी उद्यान का निरीक्षण करते हुए उद्यान की व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित करने के लिए निगम अधिकारियों के साथ बैठक की.
चिड़ियाघर की सिक्योरिटी और अन्य आवश्यक जरूरतों को लेकर बैठक में चर्चा हुई. गांधी प्राणी उद्यान से निगम को करीब दो करोड़ रुपये की आय होती है और डेढ़ करोड़ रुपये का व्यय है. निगम आयुक्त ने कहा कि इसे और अधिक आकर्षक और ज्ञान का केंद्र कैसे बना सकते हैं, इसको लेकर लगातार प्रयास हो रहे हैं
