ग्वालियर में भारी बारिश के बाद फिर बंद किए स्कूल व आँगनबाड़ी

ग्वालियर। जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा को ध्यान में रखकर 28 जुलाई को ग्वालियर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में पहली कक्षा से 12 कक्षा तक बच्चों के लिए अवकाश रखा गया है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के सभी आँगनबाड़ी केन्द्रो में भी बच्चों के लिए छुट्टी रखने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा इस आशय का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी को दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्र के समस्त शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों, प्रधानाध्यापकों व स्कूल संचालकों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए आदेशित किया है। जिले के अंतर्गत भारी बारिश को देखते हुए निर्देश दिए गए हैं कि 28 जुलाई को विकासखंड डबरा, भितरवार एवं मुरार ग्रामीण के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों का अवकाश रहेगा । ग्वालियर शहर के स्कूलो में अध्यापन कार्य यथावत संचालित रहेगा। इसी तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए छुट्टी सुनिश्चित कराने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास व परियोजना अधिकारियों को दिए गए हैं।

Next Post

मेंहदा घाट पर सिंध नदी खतरे के निशान से ऊपर, हाई अलर्ट जारी

Sun Jul 27 , 2025
ग्वालियर। मोहिनी सागर पिक अप वीअर से सिंध नदी में 95000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हरसी बांध से भी 27728 क्यूसेक पानी पार्वती नदी में होता हुआ सिंध नदी में आएगा। इस प्रकार कुल 95000 एवं 27728, कुल 122728 क्यूसेक पानी सिंध नदी में आएगा जिससे मेंहदा घाट पर […]

You May Like

Play sound