गुमशुदगी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत मनमोहन नगर में एक महिला बहला फुसलाकर युवती को अपने साथ ले गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मनमोहन नगर में रहने वाले रिश्तेदार के यहां बरगुवां में रहने वाली महिला पहुुंंची और रात घर में गुजारी इसके बाद रिश्तेदार की 18 वर्षीय बेटी को अपने साथ लेकर सुबह निकली और वापिस नहीं लौटी।
परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन जब उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो परिजन थाने पहुंचा और महिला पर अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
