चेक गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री बाबिस पर चुनावी रैली में हमला

प्राग 02 सितंबर (वार्ता) चेक गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री आंद्रेज बाबिस पर सोमवार को एक चुनावी रैली के दौरान एक व्यक्ति ने उनके सिर पर किसी वस्तु से हमला कर दिया।

चेक समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी।

एजेंसी ने बाबिस की पार्टी एएनओ के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया कि 2017 से 2021 तक चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री रहे बाबिस घटना के बाद जांच के लिए अस्पताल गए। उन्हें आयी चोटों की गंभीरता के बारे में अभी पता नही चल पाया है।

यह हमला पूर्वी शहर डोबरा में हुआ।

चेक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने हमले के तुरंत बाद उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और मामले की जाँच की जा रही है।

एएनओ के प्रथम उपाध्यक्ष कारेल हैवलिसेक ने एक्स पर लिखा कि यह घटना कथित तौर पर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा चलाए जा रहे “घृणा अभियान” का एक परिणाम थी।

गृह मंत्री विट राकुसन ने हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए ज़ोर देकर कहा कि किसी भी रूप में हिंसा अस्वीकार्य है।

उन्होंने एक्स पर कहा “मैं आज आंद्रेज बाबिस पर हुए हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूँ। आइए हम अपने देश के बेहतर भविष्य के लिए तर्कों और विचारों के टकराव में प्रयास करें, न कि शारीरिक हिंसा में।”

Next Post

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज को मिली 100 नई सीटें

Tue Sep 2 , 2025
शिवपुरी: नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने शिवपुरी के नए सरकारी मेडिकल कॉलेज को 100 सीटों की मंजूरी दे दी है। इनमें से 85 सीटें राज्य कोटे के तहत दूसरे राउंड की काउंसलिंग में जोड़ी जाएंगी।इसके अलावा दिल्ली हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि इंदौर स्थित इंडेक्स मेडिकल कॉलेज की […]

You May Like