रेलवे अधिकारी के सूने मकान में चोरी, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर

भोपाल। निशातपुरा इलाके में एक रेलवे अधिकारी के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोला दिया. चोरों ने उनके घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित घर में लाखों रुपए नकद अपने साथ ले गए. घटना जब हुई रेलवे अफसर माताजी का इलाज कराने अस्पताल गए थे.

जानकारी के मुताबिक राजवंश कालोनी करोंद निवासी प्राण सक्सेना रेलवे में सीनियर सेक्शन अधिकारी हैं. वह पिछले दिनों अपनी पत्नी के साथ माताजी का इलाज कराने अस्पताल गये थे. उनके मकान में इस दौरान कोई नहीं था. प्राण सक्सेना को इस दौरान जब समय मिला और वह घर पहुंचे. तो उन्हें मकान का ताला टूटा दिखा. वह अंदर गए तो अलमारी का लॉकर भी उखड़े मिला. चेक करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में रखी नकदी और जेवलरी चोरी कर ली. चोरी गए सामान की कुल कीमत का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

दुकानदार के खाते से निकले एक लाख, साइबर जालसाजों ने की ठगी

Tue Sep 29 , 2026
भोपाल। कोतवाली इलाके में एक दुकानदार के बैंक खाते से साइबर जालसाजों ने एक लाख रुपए निकाल लिए. मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक फरियादी राजेश जैन (40) इतवारा रोड़ पर पशु आहार बेचने का काम अपनी दुकान से करते हैं. […]

You May Like