
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत मनियारीखुर्द मेें शुक्रवार सुबह टहलने निकले एक वृद्ध को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक चंद्रभान यादव 60 वर्ष निवासी मनियारीखुर्द ने सूचना दी कि शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे उसके चाचा चेतराम यादव उम्र 70 वर्ष मनियारीखुर्द से मनियारीकला टहलने के लिये निकले थे पुरैना रोड पर टहलने के दौरान ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 2532 का चालक तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाकर चाचा चेतराम यादव को टक्कर मार दिया जिससे वे सडक़ पर गिर गये, ट्रक का पहिया चाचा के सिर पर चढ गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी है।
