कुख्यात बदमाश बम समेत गिरफ्तार

जबलपुर। गढ़ा पुलिस ने शातिर बदमाश को बम समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सर्वेन्ट क्वाटर निवासी सागर उर्फ मान्या की पियूष बाल्मीक से पुरानी मारपीट को लेकर बुराई है। सागर उर्फ मान्या देशी बम लेकर पियूष बाल्मीक को मारने की नियत से सर्वेन्ट क्वाटर वाली रोड़ पर घूम रहा है। सूचना पर सर्वेन्ट क्वाटर के पास दबिश दी गई। सागर बाल्मीक उर्फ मान्या पिता बाबा डोनाईट उर्फ बाबा डोनाल्ड 26 वर्ष निवासी आई टाईप कालोनी क्वाटर सर्वेन्ट क्वाटर गढ़ा को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से दो सुअरमार बम जब्त किए गए। पकडा गया आरोपी सागर बाल्मीक उर्फ मान्या सुर्वे शातिर अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके खिलाफ मारपीट, दुराचार, आम्र्स एक्ट आदि के 17 प्रकरण दर्ज है।

Next Post

दूषित पानी से हुई इंदौर में हुई है 4 की मौत

Fri Jan 2 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट जस्टिस डी डी बसंल तथा जस्टिस राजेन्द्र कुमार वाणी की अवकाशकालीन युगलपीठ के समक्ष सरकार की तरफ से पेश की गयी स्टेटस रिपोर्ट में बताया गया कि दूषित पानी के कारण इंदौर में चार व्यक्तियों की मौत हुई है। अभी तक कुल 294 व्यक्तियों को उपचार के लिए […]

You May Like