ढाबा में छापा: शराब पकड़ाई, संचालक गिरफ्तार

जबलपुर: भेडाघाट पुलिस ने ग्राम बिलखरवा स्थित सम्राट ढाबा में पुलिस ने दबिश देकर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया साथ ही 510 पाव देशी शराब जप्त की।थाना प्रभारी भेड़ाघाट श्रीमति पूर्वा चैरसिया ने बताया कि ग्राम बिलखरवा में सम्राट ढाबा  में दबिश दी ढाबा संचालक रमन पटैल ढाबा के बरामदे में 4 बोरियों एवं एक थैले में देशी शराब के पाव रखे मिला ढाबा संचालक भागने का प्रयास किया।

घेराबंदी कर रमन पटैल 29 वर्ष निवासी ग्राम बिलखरवा को पकड़ा गया। ढाबा में रखे चार बोरियों एवं थैले को चैक करने पर कुल 510 पाव देशी शराब कीमती लगभग 51 हजार रूपये की रखी मिली।

Next Post

निर्दयी बुआ ने तीन साल के भतीजे को उठाकर पटका, सीने में मारा मुक्का, कोमा में मासूम

Fri Mar 14 , 2025
हनुमानताल थाने में दर्ज हुई एफआर्ईआर  जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत मोहरिया में एक निर्दयी बुआ ने तीन साल के भतीजे को उठाकर पटक दिया, इतना ही नहीं सीने में मुक्के से घूसा मारा। मामला सन् 2022 का है। इसके बाद से बच्चा बीमार रहने लगा। 2024 में बच्चे को मेडिकल […]

You May Like