खाली प्लॉट पर चल रहा था जुआ अड्डा, आधा दर्जन आरोपियों को दबोचा

इंदौर: परदेशीपुरा क्षेत्र में जुआ खेल रहे आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया. कार्रवाई में नकदी और ताशपत्तों के साथ वह प्लॉट भी चिन्हित हुआ, जिसे एक सूचीबद्ध बदमाश छिपकर जुआ अड्डे के रूप में इस्तेमाल कर रहा था.शहर में जुआ-सट्टा जैसे अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देशों के तहत परदेशीपुरा पुलिस ने बीती शाम महत्वपूर्ण कार्रवाई की.

शाम करीब 7.15 बजे थाना प्रभारी आरडी कानवा की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मालवा विद्या मंदिर के सामने स्थित एक प्लॉट में ताश के जरिए हार-जीत का दांव लगाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. टीन शेड वाले खाली प्लॉट में छह लोग ताशपत्तों से दाव लगाकर जुआ खेलते दिखाई दिए, घेराबंदी कर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया.

पकड़े गए व्यक्तियों में अमित उर्फ रिंकू ठाकुर, नरेश यादव, राम यादव, ग्यारसीलाल उर्फ गुड़ी अंकल, डैनी मौर्य और रवि मालवीय शामिल हैं. मौके से 84 हजार 800 रुपए नकद और 52 ताशपत्ते जब्त किए. जांच में सामने आया कि यह जुआ अड्डा थाने का सूचीबद्ध बदमाश रिंकू ठाकुर ही चोरी छुपे अपने प्लॉट पर संचालित कर रहा था. सभी आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Next Post

फैमिली वीक में सबसे पहले कुनिका के बेटे और अशनूर के पिता की एंट्री

Mon Nov 17 , 2025
‘बिग बॉस 19’ में फैमिली वीक शुरू हो गया है। कुनिका सदानंद के बेटे और अशनूर के पिता ने घर में एंट्री ली, जिससे माहौल गमगीन हो गया। अशनूर पर कमेंट के कारण तान्या अशनूर के पिता से नाराज। ‘बिग बॉस 19’ में वीकेंड का वार एपिसोड की कमान इस […]

You May Like