तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराई, 3 घायल

जबलपुर:शहर के बेलबाग तिराहे के पास शुक्रवार की देर रात अफरा तफरी मौहाल निर्मित हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार सड़क पर पड़े ईंट के ऊपर चढ़कर अचानक अनियंत्रित होते हुए सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी की कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

वही विद्युत पोल के पास खड़ी एक बाइक भी कार की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक और अन्य दो लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कार अजय गुप्ता की है। जो बेलबाग से अपने साथियों के साथ कहीं जा रहे थे, इस दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

पूर्व सरपंच, पुत्रों को रोक किया हमला, कार में तोड़फोड़

Sat Jan 24 , 2026
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत खेरमाई मंदिर के पास बदमाशों ने पूर्व सरपंच, पुत्रों को रोक कर हमला दिया। कार में तोड़फोड़ कर धमकाते हुए भाग गए।पुलिस ने बताया कि कैलाश तिवारी 47 वर्ष निवासी ग्राम उमरिया लीटी ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम लीटी का पूर्व सरपंच है बीती […]

You May Like