छतरपुर। नगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पीतांबरा मंदिर के पास स्थित रेलवे पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है, जिसे आत्महत्या की आशंका के रूप में देखा जा रहा है।
मृतक की पहचान सटई रोड निवासी सुरेंद्र साहू के रूप में हुई है, जो छतरपुर शहर में रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
शुक्रवार 3 अप्रैल को दोपहर करीब 2:00 बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
