असम में 86.92 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

गुवाहाटी, 09 अप्रैल (वार्ता) असम विधानसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक 86.92 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

राज्य की सभी 126 सीटों के लिए मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हुआ था और आयोग ने मतदान समाप्ति का समय शाम पांच बजे तक तय किया था लेकिन यह समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कई लोग मतदान के लिए कतार में लगे हुये थे।

चुनाव आयोग के अनुसार पांच बजे तक 86.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य में इक्का दुक्का घटना के अलावा कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनावी राज्य के दक्षिण सलमारा मनकाचार जिले में सबसे अधिक 94.08 प्रतिशत और पश्चिम बार्बी अंगलोंग में सबसे कम 72.94 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इसके अलावा बजाली जिले में 86.89 प्रतिशत, बक्सा में 82.51, बारपेटा में 91.92, बिस्वनाथ में 83.76, बोंगईगांव में 91.77, कछार में 82.19, चराईदेव 82.91, चिरांग में 86.06, दरंग में 90.91, धेमाजी में 79.04, धुबरी में 90.63, डिब्रूगढ में 80.02, दीमा हसाओ में 79.96, गोलपारा में 91.34, गोलाघाट में 80.96, हैलाकांडी में 78.90, होजाई में 87.13, जोरहाट में 79.93, कामरूप (मेट्रो) में 76.41, कामरूप (ग्रामीण) में 86.87, कार्बी आंगलोंग में 75.42, काेकराझार में में 86.59, लखीमपुर में 84.41, माजुली में 83.67, मारीगांव में 88.95, नंगांव में 87.18, नलबाड़ी में 86.89, शिवसागर में 83.30, सोनितपुर में 82.23, श्रीभूमि में 83.35, तमुलपुर में 82.00, तिनसुकिया 78.85, और उदलगुरी में 82.29 प्रतिशत मतदान हुआ।

असम के कामरूप जिले में मतदान समाप्त होने पर मतदान अधिकारियों ने ईवीएम और वीवीपैट को सील किया। एक पीठासीन अधिकारी ने कहा, मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, “मैं चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग का धन्यवाद करता हूं।”असम विधानसभा चुनाव 2026 के बीच उदलगुड़ी सीट से उम्मीदवार सुरेन दैमरी को लेकर विवाद बढ़ गया है। पार्टी के एक नेता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए प्राथमिकी की मांग की है। आरोप है कि श्री दैमरी ने पार्टी के खिलाफ बयान दिए।

राज्य में बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। असम की सभी 126 सीटों के लिए कुल 722 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में 2.50 से अधिक मतदाताओं के लिए कुल 28,205 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। कुल मतदाताओं में 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ से अधिक महिलाएं और 343 उभयलिंगी मतदाता शामिल हैं।

मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन परिणाम आ जायेंगे।

Next Post

सीबीएसई ने तीसरी भाषा शुरू करने के लिए स्कूलों को दिया सात दिन का समय

Thu Apr 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने गुरुवार को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा है कि बोर्ड से जुड़े सभी विद्यालयों में 2026-27 के अकादमिक सत्र से छठी कक्षा से तीसरी भाषा (आर3) शुरू करना अनिवार्य है। बोर्ड ने इस कदम को “ज़रूरी और अनिवार्य” […]

You May Like