गिल चौथे नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी: पंत

लंदन (वार्ता) भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि कप्तान शुभमन गिल विराट कोहली की जगह चौथे नंबरपर बल्लेबाजी करेंगे।

पंत ने कहा कि अभी टीम ने यह तय नहीं किया है कि तीसरे नंबर पर कौन उतरेगा। यह वह स्थान है जहां पिछली बार गिल बल्लेबाजी कर रहे थे।

तीसरे नंबर वापसी कर रहे करुण नायर और पर्दापण का इंतजार कर रहे बी साई सुदर्शन का नाम है। पंत के बाद पांचवें नंबर पर एक और विशेषज्ञ बल्लेबाज की आवश्यकता को देखते हुए, ऐसे में दोनों खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।

करुण नायर ने अभ्यास मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। स्लिप कैच अभ्यास में भी वो पहली स्लिप में नजर आए, जबकि केएल राहुल, गिल और यशस्वी जायसवाल उनके बाद खड़े थे।

जायसवाल और राहुल एक बार फिर ओपनिंग जोड़ी बनाएंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत और अंत में बतौर ओपनर साथ खेला था। अगर नायर को तीसरे नंबर पर उतारा जाता है और रवींद्र जाडेजा को बतौर ऑलराउंडर लगभग तय माना जाए, तो पंत के बाद जो एक अतिरिक्त बल्लेबाज की आवश्यकता है, वो स्थान या तो सुदर्शन या फिर ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है।

शार्दुल ठाकुर आठवें नंबर पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं और कुछ बल्लेबाज़ी गहराई भी दे सकते हैं, भारत को एक चौथा सीम बॉलिंग विकल्प भी दे सकती है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ठाकुर को रेड्डी पर प्राथमिकता दी जाएगी या नहीं। दोनों खिलाड़ियों ने हेडिंग्ले में भारत के पहले अभ्यास सत्र में लंबी गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करना लगभग तय है।

भारत ने इस टेस्ट के लिए हर्षित राणा को सिराज और आकाशदीप की किसी भी फिटनेस समस्या के मद्देनजर कवर के तौर पर बुलाया था, लेकिन दोनों खिलाड़ी फिट है। प्रसिध कृष्णा की ऊंची रिलीज और अजीबोगरीब उछाल भारतीय टीम को एक अलग विकल्प दे सकती है। वीकेंड में हेडिंग्ले की पिच गर्म मौसम के चलते टर्न ले सकती है, तो कुलदीप यादव की भूमिका अहम है वहीं टीम वॉशिंगटन सुंदर चयन कर सकती है।

 

 

 

Next Post

आईसीसी ने महिला टी-20 विश्वकप 2026 का पूरा कार्यक्रम किया जारी

Thu Jun 19 , 2025
दुबई, (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को 24 दिनों तक चलने वाले महिला टी-20 विश्वकप 2026 के पूरे कार्यक्रम की आधिकारिक रूप से घोषणा की। आईसीसी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत अगले वर्ष 12 जून को एजबेस्टन में दूधिया रोशनी में इंग्लैंड और […]

You May Like