श्मशान की भूमि से हटाया अतिक्रमण

सीहोर। जिले के श्यामपुर तहसील में श्मशान की शासकीय भूमि से तीन साल पुराना अवैध अतिक्रमण हटा दिया गया है. तहसीलदार ने पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया.

खंडवा में श्मशान भूमि पर गांव के एक परिवार ने अतिक्रमण कर रखा था. तहसीलदार द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए तीन बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अतिक्रमणकारी ने नहीं सुनी.

शनिवार को तहसीलदार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. इस दौरान राजस्व विभाग के आरआई, पटवारी, श्यामपुर थाने से पुलिस प्रशासन, ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचायत सचिव, सहायक सचिव और अन्य ग्रामीण लोग शामिल थे.

तहसीलदार श्याम नंदन चंदेले ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए तीन बार नोटिस दिए गए थे. अतिक्रमणकारियों द्वारा स्वेच्छा से कब्जा नहीं हटाने के कारण पुलिस प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से यह कार्रवाई की गई. लगभग तीन वर्षों से ग्राम पंचायत द्वारा भी नोटिस दिए जा रहे थे. इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया.राजस्व और पुलिस प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ा.

 

Next Post

वार्ड 21 में 75 लाख की सीसी रोड के लिये हुआ भूमिपूजन

Sun Nov 9 , 2025
ग्वालियर: वार्ड 21 के अंतर्गत लक्ष्मीनगर नारायण बिहार में 75 लाख की लागत से मुख्य रोड एवं गलियों में सी.सी.रोड निर्माण कार्य एवं 5 लाख की लागत से गेट निर्माण कार्य का भूमिपूजन पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल के मुख्य आतिथ्य एवं पार्षद ब्रजेश श्रीवास की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके […]

You May Like