जबलपुर: बिहार के कारोबारी को मक्का देने का झांसा देकर दो जालसाजों ने 13 लाख 40 हजार रूपए की चपत लगा दी। धोखाधड़ी रिपोर्ट पीडि़त ने पाटन थाने में दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक मनीष जैन पिता शैतानमलजी जैन 56 वर्षीय निवासी व्हीएमएस विला प्रमुख बिहार कम्बल केन्द्र रोड मंदसौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अनाज खरीदी एवं विक्रय का काम करता है।
मक्के की जरूरत थी तो ट्रेड इंडिया ऐप पर इंक्वारी डाली तो 13 नवम्बर 2024 को एक मो.नं. से व्हाटसप कॉल आया कालर ने अपना नाम छोटेलाल अग्रवाल एवं स्वयं को अनाज व्यापारी बताया उसने बताया कि वह यू.पी. और एम.पी. के कई शहरो में मक्का खरीदी करता हैं और उसके पास बहुत सारे वेयर हाऊस में मक्के का स्टाक रखा हुआ है।
वह डायरेक्ट किसानों से मक्का खरीदता हैं और बोला मै आपको सस्ते दाम पर मक्का उपलब्ध करा दूंगा। फिर छोटेलाल अग्रवाल ने बोला कि आप जबलपुर आ जाओ यहाँ पर हमारा स्टाक रखा है हम आपकों यहाँ से मक्का उपलब्ध करा देगें, छोटेलाल ने बोला कि पाटन में विकास तिवारी है जो आपको वहां पर माल उपलब्ध करा देगा। इसके बाद वह पार्टनर नंदगोपाल व्यास 27 नवम्बर 24 को जबलपुर आये।
विकास तिवारी आदिशक्ति वेयर हाऊस पाटन ले गया जहां माल रखा हुआ था। 60 टन (600 क्विंटल) मक्का खरीदने का सौदा 2030 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से तय हुआ। इसके बाद कुल तेरह लाख चालीस हजार रूपये छोटेलाल के खाते में ट्रांसफर कराये लेकिन अब न तो माल मिला है और न ही ट्रांसफर की गई रकम। पुलिस ने शिकायत पर छोटेलाल अग्रवाल, विकास तिवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
