चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के जेवर किये पार

कटनी। जिले के कुठला थाना क्षेत्र के कैलवारा कला गांव में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 15 लाख रूपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए हैं। वारदात की सूचना पर सीएसपी नेहा पच्चिसिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। जहां पर उनके द्वारा मौका मुआएना किया गया।

पुलिस ने बताया कि कैलवारा कला गांव निवासी उर्मिला देवी पटैल के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों अलमारी में रखे करीब 15 लाख रूपए के सोने चांदी के जेवर पार कर दिए हैं। पुलिस ने वारदात स्थल का मौका मुआएना करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है, संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल चोरों के संबंध में कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है।

Next Post

वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेला का संतों के सानिध्य में हुआ भूमिपूजन

Sat Jun 14 , 2025
ग्वालियर। वीरांगना बलिदान मेला के 26वे आयोजन के लिए प्रमुख धर्माचार्यों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। संतजनों के सानिध्य में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीयुत श्रीधर पराड़कर द्वारा पं. बृजेश पांडे के अचार्यत्व में भूमिपूजन हुआ। इस अवसर पर मेला […]

You May Like