
रीवा। मनगवां थाना अन्तर्गत रघुनाथगंज के पास स्थित ग्राम अमहा नहर के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर लगभग तीन क्विंटल गांजा बरामद किया, साथ ही दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है. गांजे की सप्लाई करने आरोपी जा रहे थे, उसी समय सुबह पुलिस ने धरदबोचा. जप्त किये गये गांजे की कीमत लगभग 44 लाख आकी गई है. आरोपियो के खिलाफ एनटीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.पकड़े गये आरोपियो में शुभम जायसवाल उर्फ गोलू एवं अरूण मिश्रा शामिल है.
