47 लाख की लागत से चीलर डेम के पास बनेगा बगीचा

शाजापुर। शहर से पांच किलोमीटर दूर स्थित चीलर डैम पर अक्सर लोग पिकनिक आदि करने जाते हैं. डैम के लबालब रहने पर चहुंओर पानी ही पानी दिखाई देता है.वर्ष भर ही यहां पर लोगों का आना जाना लगा रहता है. ऐसे में यहां पर अब बगीचे का भी निर्माण किया जा रहा है.बगीचे में बच्चों के खेलकूद के उपकरण सहित पाथवे, ग्रीनरी आदि कई कार्य भी कराए जाएंगे.अमृत 2.0 योजना के तहत शाजापुर नगर पालिका द्वारा चीलर डेम के नजदीक निर्मित होने वाले बगीचे का भूमिपूजन स्थानीय विधायक अरूण भीमावद एवं कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने किया.

Next Post

मुंबई में हरे-भरे पार्क की जगह झील नहीं: सुप्रीम कोर्ट

Fri May 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने हरे-भरे नगरपालिका पार्क की जगह झील बनाने के उच्च न्यायालय के आदेश को शुक्रवार को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने शहरी हरित क्षेत्रों की वर्तमान उपयोगिता और पर्यावरण संतुलन समेत कई अन्य पहलुओं […]

You May Like