पुराने शहर में फिर लौटा अतिक्रमण, प्रशासन की कार्रवाई दूसरे दिन ही बेअसर

भोपाल। पुराने शहर में प्रशासन द्वारा तीन दिनों तक चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान से शुरुआती तौर पर बाजारों में राहत और संतोष का माहौल नजर आया था, लेकिन कार्रवाई के दूसरे दिन ही हालात फिर पुराने जैसे हो गए. लखेरापुरा, चौक और लोहा बाजार क्षेत्र में दोबारा अतिक्रमण शुरू हो गया है.

बीते एक वर्ष से सांसद आलोक शर्मा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, ताकि भोपाल स्वच्छ और सुंदर दिखाई दे. इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस अधिकारियों के साथ कई बैठकें भी कीं. बावजूद इसके, कुछ व्यापारी इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं और उनकी असहमति अतिक्रमण को फिर से बढ़ावा दे रही है.

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के एक दिन के भीतर ही बाजारों में सड़कों के किनारे हाथ ठेले और टेबल लगाकर सामान बेचने वाले फिर नजर आने लगे हैं. कई स्थानों पर दुकानदार खुद अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण कर रहे हैं. हालात ऐसे हैं कि दोपहिया वाहन तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

नगर निगम को रखना होगा गश्ती दल

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक नगर निगम स्थायी रूप से गश्ती दल तैनात नहीं करेगा, तब तक अतिक्रमण को पूरी तरह हटाना संभव नहीं होगा.

इनका कहना है

हम लगातार कार्रवाई करेंगे और जो भी अतिक्रमण करता मिला, उसका सामान जब्त किया जाएगा.

शैलेन्द्र भदौरिया, अतिक्रमण अधिकारी, नगर निगम

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एक महीने तक लगातार जारी रहेगी. क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी और दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सामान जब्त किया जाएगा.

सुमित कुमार पाण्डे, आईएएस, अतिरिक्त कलेक्टर

Next Post

नौढ़िया में लाठी से नहीं, बिजली की करंट से हुई थी संजय की मौत

Sun Jan 25 , 2026
सिंगरौली। गोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौढ़िया निवासी संजय कुमार केवट उम्र 22 वर्ष पिता बबईलाल केवट की मौत के मामले में पुलिस जांच में अहम तथ्य सामने आए हैं। बीते दिन शुक्रवार को हुई युवक की मौत के बाद परिजनों द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों और पुलिस […]

You May Like