स्कॉर्पियो ने पैदल व्यक्ति को कुचला, मौत के बाद शव फेंककर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली: मोरवा थाना क्षेत्र के पिपरखड़ में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक पैदल व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि हादसे के बाद चालक गौरव मिश्रा घायल को अस्पताल ले जाने की बात कहकर शव को बरगवां के माल पहाड़ के पास फेंककर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी षियाज के.एम. के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी स्कॉर्पियो दूसरे जिले से जब्त की गई है।

बताया गया कि आरोपी अपनी एनसीएल में पदस्थ बहन के घर से लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

Next Post

पंचायत उप निर्वाचन के तहत वार्ड क्रमांक 18 में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

Tue Sep 29 , 2026
आलीराजपुर, पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्ध) के अंतर्गत जनपद पंचायत सोंडवा के जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक 18 के लिए मंगलवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं […]

You May Like