बदहाल सार्वजनिक बाथरुम: फर्शी टूटी, गंदगी से सराबोर

ब्यावरा: नगर के मैन मार्केट में गांधी चौक के यहां स्थित सार्वजनिक बाथरुम की बदहाली देख हर कोई अचंभित रह जाता है, समूचे बाथरूम की फर्शी टूटी है, गंदगी मची हुई है. इन हालातों के कारण लोग इसका उपयोग भी नहीं कर पा रहे है.उल्लेखनीय है कि गांधी चौक में शासकीय क्र. 1 स्कूल के समीप नगर पालिका परिषद का सार्वजनिक बाथरुम है. मैन मार्केट में बाथरुम की काफी दुर्गति है. इसकी फर्शी तक पूरी तरह टूटकर उखड़ चुकी है, ठोकर खाते हुए लोग यहां तक पहुंच पाते है. बाथरुम में इतनी अधिक गंदगी मची हुई है कि लोग यहां जाने से भी कतराते है.
अतिक्रमण से घिरी सार्वजनिक बाथरूम
मैन मार्केट सहित आसपास क्षेत्र में यह एकमात्र सार्वजनिक बाथरुम है किंतु यह भी दुर्गति का शिकार हो रही है. इसके चारों और अतिक्रमण होने से अब ता यह बाथरुम नजर तक नहीं आती है. अनदेखी के चलते यह बाथरुम पूरी तरह से बदहाल है. यहां के हालात ही यह बयां करते है कि यहां कब से सफाई नहीं हुई है. उचित सफाई के अभाव में यहां काफी दुर्गंध उठती है, जिससे आसपास के दुकानदारों का व्यवसाय करना भी मुश्किल होता है.

Next Post

अरावली की '100 मीटर परीक्षण' संबंधी आदेश की समीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Tue Dec 23 , 2025
नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (वार्ता) पर्यावरण कार्यकर्ता हितेंद्र गांधी ने अरावली पर्वतमाला के भीतर संरक्षित क्षेत्रों की पहचान करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ‘100 मीटर परीक्षण’ की समीक्षा करने की मांग को लेकर सोमवार को सोमवार को उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया । श्री गांधी ने मुख्य न्यायाधीश […]

You May Like

मनोरंजन