
दमोह। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जैन मिलन परिवार दमोह द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन उत्साह व अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ.कार्यक्रम में विभिन्न जैन मिलन शाखाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सहभागिता कर योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए नियमित योग करने का संकल्प लिया.कार्यक्रम में जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह, जैन मिलन वरिष्ठ शाखा दमोह, जैन मिलन महिला नेमीनगर शाखा, जैन मिलन महिला नगर शाखा, जैन मिलन महिला जिनवाणी शाखा, जैन मिलन महिला पार्श्वनाथ टंडन बगीचा शाखा, जैन मिलन महिला मरूदेवी शाखा, जैन मिलन महिला सिंघई मंदिर शाखा व जैन मिलन महिला कांच मंदिर शाखा की गरिमामयी उपस्थिति रही.
योगाभ्यास का संचालन प्रख्यात योग प्रशिक्षक डॉ. अखिलेश जैन एवं भरत जैन द्वारा किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों के लिए संजय जैन “अरिहंत” के सौजन्य से एनर्जी पेय की व्यवस्था की गई.इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीरांगना कविता ऋषभ जैन, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर इंजी. आर.के. जैन, राष्ट्रीय संयोजक आनंद जैन (वी.एस.एन.एल.), राष्ट्रीय संयोजक वीर यू सी जैन क्षेत्रीय कोऑर्डिनेटर ऋषभ जैन, क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर दिलेश जैन चौधरी, योग दिवस आयोजन प्रभारी वीर सबन जैन “सिल्वर” तथा मुख्य संयोजिका रश्मि आनंद जैन की विशेष उपस्थिति रही.कार्यक्रम के अंत में अतिवीर एम.एल. जैन ने सभी उपस्थित अतिथियों, विभिन्न शाखाओं के सदस्यों, योग प्रशिक्षक डॉ. अखिलेश जैन तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
