जलती चिता पर लेट गया युवक, जिंदा जला, मौत

जबलपुर। खितौला थाना अंतर्गत हिरन नदी तट स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता पर युवक लेट गया और जिंदा जल गया।

परिजनों के अनुसार शिव कोल पिता विनोद कोल 30 वर्षीय निवासी लखराम मोहल्ला का सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे अपने घर से अचानक कहीं चला गया था। सुबह जब वह बिस्तर पर नहीं मिला, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो सुबह 8 बजे खितौला थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी।

तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मुक्तिधाम परिसर में एक युवक मृत अवस्था में पाया गया है। मौके पर पहुँचे परिजनों ने शव की पहचान की। प्रारंभिक जाँच में यह बात सामने आई है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मुक्तिधाम में पहले से जल रही एक चिता में शिव लेट गया और उसकी मौत हो गई। अधजली अवस्था में उसकी लाश मिली। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Post

कॉम्बिग गश्त: 310 वारंटी, 23 तस्कर पकड़ाए

Sun Apr 12 , 2026
जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कॉम्बिग गश्त कर कई वर्षों से फरार 152 गैर म्यादी वारंटियों एवं 96 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 62 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय […]

You May Like