ग्वालियर: पिछोर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक शंकरपुर निवासी 33 वर्षीय भूपेन्द्र जाटव, पिता स्वर्गीय मूलचंद जाटव, के घर 8 अगस्त 2026 को रात करीब 1:30 बजे गांव के अनिल जाट, हरी जाटव और हंसमुखी जाटव पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने मां-बहन की अशोभनीय गालियां देते हुए भूपेन्द्र के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर पिछोर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 165/26 में बीएनएस की धारा 115(2), 296(बी), 351(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। मामले की विवेचना सहायक उपनिरीक्षक नीरज कुमार आर्मो कर रहे हैं।
