दौसा जिले में पिकअप के कंटेनर से टकराने पर दस लोगों की मौत

दौसा 13 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के दौसा जिले के सैंथल थाना क्षेत्र में पिकअप के कंटेनर से टकराने पर बुधवार तड़के सात बच्चों सहित दस लोगों की मौत गई जबकि 12 लोग घायल हो गए।

दौसा कलक्टर देवेन्द्र कुमार के अनुसार ‌क्षेत्र में दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर बुधवार तड़के एक पिकअप गाड़ी कंटेनर से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में दस लोगों की मृत्यु हो गई और 12 घायल हो गए। उन्होंने बताया कि नौ घायलों को जयपुर के एस एम एस अस्पताल भेजा गया है और तीन को दौसा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले ये लोग राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे कि यह हादसा हो गया।

Next Post

कलयुगी पुत्रों ने पिता के हाथ-पैर बांधकर नहर में जिंदा फेंका

Wed Aug 13 , 2025
जबलपुर:मझगवां थाना अंतर्गत अगरिया में कलयुगी पुत्रों ने पिता के हाथ पैर बांधकर जिंदा बरगी नहर मेें फेंक दिया। मंगलवार को लाश दस किमी दूर नहर में मिली। जिसके बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर दोनों पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पूछताछ में […]

You May Like