ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी सिडनी के अपार्टमेंट ब्लॉक में विस्फोट के बाद दो लोग अस्पताल में भर्ती कराये गये

सिडनी 13 जून (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी सिडनी के एक अपार्टमेंट ब्लॉक में शुक्रवार सुबह हुये विस्फोट के बाद दो पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य की आपातकालीन सेवाओं को सुबह लगभग 6:30 बजे लिडकॉम्बे में तीन-स्तरीय परिसर में बुलाया गया। विस्फोट के कारण दूसरी मंजिल की दीवार में छेद हो गया। इमारत में रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति को दमकलकर्मियों ने अंदर बेहोश पाया और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, उसके चेहरे और हाथ जल गये थे। साठ वर्षीय एक दूसरे व्यक्ति को भी धुएं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एनएसडब्ल्यू में अग्निशमन और बचाव के अधीक्षक एडम डेवबेरी ने घटनास्थल पर संवाददाताओं को बताया कि आपातकालीन सेवाओं के पहुंचने से पहले कम से कम 10 अन्य लोग इमारत से बाहर निकल आये।

उन्होंने कहा, “ हम लोगों की तलाश जारी रखेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सभी लोग हमारे पास मौजूद हों।”

स्थानीय मीडिया द्वारा प्रकाशित घटनास्थल की तस्वीरों में इमारत के किनारे एक छेद और एक बड़े क्षेत्र में मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है।

श्री ड्यूबेरी ने कहा कि मलबे ने नीचे खड़ी एक कार को नुकसान पहुंचाया है। इमारत में गैस और बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गयी है और आग नहीं लगी है। विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी गयी है।

 

Next Post

ईरान पर इजरायली हमलों के बारे में पहले से जानकारी थी: ट्रम्प

Fri Jun 13 , 2025
मॉस्को, 13 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें ईरान में इजरायली हमलों की पहले से ही जानकारी थी। फॉक्स न्यूज को दिये एक साक्षात्कार में श्री ट्रंप ने कहा कि यह हमला उनके लिए हैरानी का सबब नहीं था। उन्होंने कहा, “ईरान के […]

You May Like