भारत ने टॉस जीतकर श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

गॉल, 15 अगस्त (वार्ता) भारत ने शनिवार को टॉस जीतकर श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद गिल ने कहा विकेट अच्छा लग रहा है और मौसम भी बढ़िया है, इसलिए उम्मीद है कि हमारे लिए क्रिकेट का यह दिन अच्छा रहेगा। हमने उसी प्लेइंग इलेवन को चुना है जो पिछले मैच में खेली थी। हमारे पास पांच गेंदबाज हैं – दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर। अपने देश की कप्तानी करने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है, और इस मौके पर तो यह और भी खास है। यह हमारे लिए आजादी का दिन है और हमारा 600वां टेस्ट मैच भी है, इसलिए हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वहीं श्रीलंका के कप्तान धनंजय डीसिल्वा ने कहा कि मैं भी पहला बल्लेबाजी करना चाहता था। पिच काफी सूखी लग रही है। डिकवेला कीपिंग करेंगे और केशरा का डेब्यू हो रहा है। दो तेज गेंदबाज, दो स्पिनर्स और मुझे लेकर दो ऑलराउंडर हमारी एकादश में हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत (एकादश): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पड़िक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जाडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका (एकादश): लहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डीसिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवंता, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिता फर्नांडो।

 

Next Post

7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से हिला इंडोनेशिया, आफ्टरशॉक्स से दहशत, तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी

Sat Aug 15 , 2026
इंडोनेशिया, इंडोनेशिया के तटीय क्षेत्र में शनिवार तड़के 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आया है, जिसके बाद प्रशासन ने वहां के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। इंडोनेशिया के तट के पास शनिवार तड़के 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। इस बेहद तेज समुद्री भूकंप […]

You May Like