सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा: कलेक्टोरेट के सामने चक्काजाम, 24 घंटे काम और वेतन न मिलने का आरोप

सीहोर। विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ गया है. सोमवार को बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट के सामने प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया.

प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ता रानी राठौर ने प्रशासन और व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा हमारा वेतन अभी तक नहीं आया है, जिससे हम सभी कार्यकर्ता बेहद परेशान हैं. हमसे पूरा 24-24 घंटे काम लिया जा रहा है, शासन स्तर पर अभी तक हमारी सुध नहीं ली जा रही है. हमें समझ नहीं आ रहा है कि कब हमारी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. कलेक्ट्रेट के सामने भी सैकड़ों की तादाद में बैंगनी रंग की साड़ी पहने आशा कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध होकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. इस दौरान मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात नजर आया, जो प्रदर्शनकारियों को समझाने और यातायात सुचारू कराने का प्रयास करता रहा. काफी देर बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन आश्वासन मिलने के बाद समाप्त किया. इस दौरान उनका कहना है कि समय पर मानदेय की गारंटी नहीं मिलती, उनका विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा.

 

 

Next Post

5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा के परिणाम आज होंगे घोषित

Tue Jul 7 , 2026
सतना:प्रदेश के राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का परिणाम 7 जुलाई को दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। विद्यार्थी एवं अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर परिणाम देख सकेंगे। इसके साथ ही इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख […]

You May Like